कानपुर में कन्नाैज के चंदन व चरस तस्कर गिरफ्तार

कानपुर, 24 मई (हि. स.)। सचेण्डी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर चंदन की लकड़ी और मादक पदार्थों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों में मादक पदार्थों की बिक्री किया करते थे। पुलिस ने उनके पास से 440 ग्राम चरस और 57 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की है। आरोपितों से गहनता से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सचेण्डी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सटीक सूचना पर दोनों तस्करों को धरमंगदपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। शातिराें के पास से 440 ग्राम चरस और 57 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित चंदन की लकड़ी बरामद हुई है।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान

1. मो. निजाम निवासी मोहल्ला काग्जियाना थाना कोतवाली जनपद कन्नौज

2. मो. वसीम मोहल्ला काग्जियाना थाना कोतवाली जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों में तस्करी किया करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights