इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मुंगरा बादशाहपुर प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 गंगा सागर मिश्रा द्वारा अपराधियों के धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था।इस दौरान मुखबिर की सूचना पर 1 अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा निवासी गौरायाडीह थाना मुगराबादशाहपुर को अवैध पटाखा कुल वजन 494 किलो के साथ लल्लू का तालाब सरोखनपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights