पुलिस के आनुसार, सोनू के खिलाफ थाना कदौरा में मुकदमा दर्ज है। वह लम्बे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कानाखेड़ा मोड़ स्थित गेट के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रभात सिंह व उनकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत इस गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
