फिरोजाबाद: धरपकड़ अभियान में 63 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 29 जून (हि.स.)। जिले की पुलिस ने शनिवार रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 63 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित हैं, जो फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि वारंटियों, एनबीडब्लू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12 बजे से सुबह 05 बजे तक अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस ने 63 एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इनमे थाना उत्तर ने 1, थाना दक्षिण ने 4, थाना रसूलपुर ने 2, थाना रामगढ़ ने 2, थाना टूंडला ने 5, थाना पचोखरा ने 5, थाना नारखी ने 2, थाना नगला सिंघी ने 1, थाना रजाबली ने 8, थाना सिरसागंज ने 8, थाना नगला खंगर ने 1, थाना नसीरपुर ने 1, थाना शिकोहाबाद ने 7, थाना मक्खनपुर ने 2, थाना खैरगढ़ ने 2, थाना जसराना ने 3, थाना एका ने 1, थाना फरिहा ने 2, थाना लाइनपार ने 3, थाना मटसेना ने 2 व थाना बसई मोहम्मदपुर ने एक अभियुक्त शामिल है।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights