मुजफ्फरनगर। जनपद में व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर है। इसी कड़ी में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने की।कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित सीएफओ, नगर क्षेत्र के थानों के निरीक्षक अपराध, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव व प्रतिपुष्टि ली और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनकर त्वरित एवं विधिक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अपराधियों पर चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस शहर में लगातार गश्त कर रही है, मगर व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना होगा।उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, कैमरों की दिशा सही रखें, बाजारों में आपसी सहयोग से अतिरिक्त कैमरे व सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करें, रात में पर्याप्त रोशनी रखें और कैश के परिवहन से पहले पुलिस को सूचित करें। किसी व्यापारी को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से खतरा होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई।अंत में सभी व्यापारियों को साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights