प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि जाने-माने साहित्यकार और शिक्षाविद रामदरश मिश्र के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना हिंदी और भोजपुरी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। अपनी लोकप्रिय रचनाओं के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद रामदरश मिश्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। हिंदी और भोजपुरी साहित्य में उनका योगदान एक युग की तरह रहा जिसने शब्दों को संवेदना और समाज को दृष्टि दी। उनकी रचनाएं केवल साहित्य नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों की आत्मकथा थीं। उन्होंने कहा कि रामदरश मिश्र जी जाना साहित्य जगत के लिए गहरी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों और प्रशंकों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

उल्लेखनीय है कि साहित्यकार रामदरश मिश्र का शुक्रवार रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के द्वारका स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights