प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में कहा कि महाकवि भारती के छंदों ने जन-मानस में साहस का संचार किया और उनके विचारों ने लोगों के मन में स्थायी प्रभाव छोड़ा। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को उजागर किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सुब्रह्मण्य भारती ने न्यायपूर्ण और सर्वसमावेशी समाज के निर्माण के लिए कार्य किया। तमिल साहित्य के समृद्धिकरण में उनका योगदान अप्रतिम है।
