इस मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद थे। पूरे बिहार से लगभग 20 लाख महिलाएं इस कार्यक्रम की साक्षी बनीं।

जीविका निधि की स्थापना का उद्देश्य जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दरों पर आसानी से धन उपलब्ध कराना है। जीविका के सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय फेडरेशन इस संस्था के सदस्य बनेंगे। संस्था के संचालन के लिए बिहार सरकार के साथ केंद्र सरकार भी धनराशि का योगदान करेगी।

———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights