नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी देने की संभावना जताई है।सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव किया है, जो 22 सितंबर से लागू होंगे। अब मुख्य रूप से दो स्लैब होंगे – 5% और 18%। दूध, दही, साबुन, टूथपेस्ट, बच्चों के कपड़े जैसी जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी कम होगा या शून्य रहेगा। जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं, महंगी कार, शराब और तंबाकू जैसी विलासिता की वस्तुओं पर 40% टैक्स लागू रहेगा।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस बदलाव से आम लोगों को राहत मिलेगी और महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन शाम 5 बजे लाइव टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights