भाजपा एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे सीतामढ़ी और दोपहर एक बजे बेतिया में बड़ी चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह आज तीन जगह होंगे। वो सुबह 11ः15 बजे पूर्णिया, दोपहर पौने एक बजे कटिहार और सवा दो बजे सुपौल में जनसभा करेंगे। राजनाथ सिंह भी राज्य के तीन स्थानों में मतदाताओं से रूबरू होंगे। सिंह दोपहर 12ः25 बजे काराकाट विधानसभा क्षेत्र (रोहतास), पौने दो बजे दिनारा विधानसभा क्षेत्र (रोहतास) और तीन बजकर पांच मिनट पर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र (कैमूर) में जनसभा को संबोधित करेंगे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights