इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने हंसलपुर में सुजुकी की ईवी विनिर्माण सुविधा का दौरा किया और अहमदाबाद जिले के हंसलपुर में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन किया। यह संयंत्र टॉशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उपक्रम है। इसके माध्यम से बैटरी मूल्य का 80 प्रतिशत से अधिक भारत में ही निर्मित होगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिलेगा।

कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) हिसाशी ताकेउची सहित अन्य शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights