प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमारे युवा एथलीट्स ने एशियन यूथ गेम्स 2025 में इतिहास रच दिया है। अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 48 पदक जीते हैं। पूरी टीम को बधाई। उनके जुनून, समर्पण और मेहनत का शानदार परिणाम देखने को मिला है। आने वाले प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की युवा शक्ति के आत्मविश्वास और संकल्प का प्रतीक है।
