प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ से 12930 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजाओं का शुभारंभ किया। इससे पहले पीएम मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और यहां से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर किया।

पीएम मोदी आज दोपहर यहां पहुंचे थे। शताब्दी नगर मेरठ हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। यहां से उन्होने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर एवं मेरठ मेट्रो राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होने विजिटर गैलरी का अवलोकन किया।

पीएम मोदी बोले…
आज पहली बार, एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्विन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन… मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, हमारी कार्य संस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाए। इसलिए अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती, भटकती नहीं है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights