प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर देशभर में उत्साह का माहौल है, और विशेष रूप से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जश्न की धूम है। काशीवासियों ने पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही उत्सव शुरू कर दिया, जिसमें मंत्रोच्चार, लड्डुओं का भोग और मंगलगीतों के साथ बधाइयां दी गईं। काशी के एक वृद्धा आश्रम में माताओं ने सोहर गाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।


पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में तमाम तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सबसे अलग तस्वीर  उनके संसदीय क्षेत्र धर्म नगरी वाराणसी से नजर आ रही है। पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही काशीवासियों ने जश्न शुरू कर दिया। माताएं उन्हें मंगलगीतों के साथ बधाइयां दीं।

वाराणसी में गंगा आरती का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर वाराणसी में गंगा आरती की गई। वहीं, शहर के प्रमुखों मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। आज शाम 5:45 बजे वाराणसी के नमो घाट पर विशेष गंगा आरती होगी। वहीं, दशाश्वमेध घाट पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में भी गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

वृद्धा आश्रम में माताओं ने गाया सोहर

बीजेपी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित वृद्धा आश्रम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने माताओं के पैर धोए, उन्हें मिष्ठान, फल और फूल भेंट किए। माताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया, साथ ही सोहर गीत गाकर बधाई दी। अशोक पाण्डेय ने कहा, “माता का स्थान सर्वोच्च है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी माता को ईश्वर का दर्जा देते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी माता को भी अपशब्द कहे गए। आज माताओं का आशीर्वाद मोदी जी के साथ है।”

75 किलो लड्डू का भोग

वहीं,  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कजरी महोत्सव का भी आयोजन किया गया है। इसके अगले दिन बुधवार को जलकल विभाग में सुबह 11 बजे शहर की 383 गलियों, सड़कों में हुए कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा साथ ही 514 में से कायाकल्प हुए 75 कुओं के अलावा डाग केयर सेंटर का भी लोकार्पण किया जाएगा। PM मोदी की लंबी आयु के लिए पत्रकारपुरम कॉलोनी के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। लोगों ने 75 किलो लड्डू का भोग लगाया। 
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights