bjp-training-mahaabhiyan

पश्चिम बंगाल में सियासी पारा हाई हो गया है. पीएम मोदी भी आज कोलकाता दौरे पर रहेंगे. यहां पर पीएम प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात देंगे. ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम मोदी की सभा होगी, इससे पहले ब्रिगेड ग्राउंड के ठीक बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ा हंगामा किया है. लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. उनका आरोप है कि पुलिस बैग लेकर अंदर जाने से मना कर रही है इससे नाराज होकर कार्यकर्ता सड़कों पर बैठ गए हैं.

लोगों में दिख रहा उत्साह

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जिसे लेकर यहां के लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है. लोग नाव-बस तमाम चीजों से सफर करके बिग्रेड ग्राउंड रवाना हो रहे हैं. सभा में शामिल होने के लिए जाने वाले लेगो मोदी-मोदी के नारे भी लगा रहे हैं. भाजपा के लिहाज से पीएम मोदी का दौरा काफी मायने रखता है.

क्या बोले भाजपा नेता

पीएम के दौरे को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि हर बड़े चुनाव से पहले प्रधानमंत्री दौरा करते हैं. भाजपा हमेशा करती है और बड़ी से बड़ी सभा करती है. बंगाल के लोगों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं. साथ ही कहा कि पूरे देश के लोग पीएम की बात पर भरोसा कर रहे हैं. बंगाल के लोगों को भड़काया जा रहा है, डराया जा रहा है, कहां कमी है? किसको गैस नहीं मिला है? जान बूझकर कमी पैदा की जा रही है.

पीएम देंगे करोड़ों की सौगात

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बिग्रेड ग्राउंड से पीएम प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात देंगे. यहां पर पीएम 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. इन योजनाओं के जरिए शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से न सिर्फ क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इस दौरान पीएम मोदी वहां पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights