मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं. उन्हें ईद की बधाई देने के साथ-साथ मध्य पूर्व तनाव पर भी चर्चा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बात की. PM मोदी ने कतर के अमीर और वहां की जनता को ईद की बधाई दी. साथ ही दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष पर गंभीर बातचीत की और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर अपनी बातचीत के बारे में बताया.

कतर के साथ खड़ा है भारत – PM मोदी

अपनी बातचीत में पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि भारत कतर के साथ है. उन्होंने कहा कि “मैंने फिर से दोहराता हूं कि हम कतर के साथ एकजुटता से खड़े हैं और क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं.” साथ ही पीएम मोदी ने क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमलों की निंदा की और इस मुश्किल समय में कतर के साथ एकजुटता के साथ खड़े रहने की बात कही. भारत और कतर के बीच ऊर्जा संबंध काफी पुराने और मजबूत हैं. भारत लगभग 40% से ज्यादा LNG कतर से आयात करता है. हाल ही में दोनों देशों के बीच 2048 तक के लिए एक बड़ा LNG समझौता हुआ है. गैस के अलावा भारत कतर से भारी मात्रा में LPG और दूसरे पेट्रोकेमिकल उत्पाद भी खरीदता है.

होर्मुज जलडमरूमध्य पर की बात

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात की. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के पक्षधर हैं.” उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही की जरूरत पर जोर दिया. दरअसल यह जलमार्ग ग्लोबल ट्रेड, खासकर तेल और गैस की आपूर्ति के लिए बेहद जरूरी है.

भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए आभार जताया

पीएम मोदी ने कतर में रह रहे विशाल भारतीय समुदाय की देखभाल और समर्थन के लिए वहां की सरकार का आभार व्यक्त किया. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि, “मैंने भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की.”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights