ओडिशा पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य के दौरे से पहले कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।एहतियातन हिरासत में लिए गए लोगों में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के महासचिव सैयद याशिर नवाज और चार अन्य युवा नेता शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें फिलहाल यहां कैपिटल पुलिस थाने में रखा गया है।

ओपीसीसी ने एक बयान जारी कर अपने नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा की।

याशिर ने कहा, ‘‘मोदी ओडिशा में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार की पहली वर्षगांठ के जश्न के लिए भुवनेश्वर आ रहे हैं। वे कांग्रेस नेताओं से क्यों डरते हैं?’’


उन्होंने कहा कि पार्टी इस तरह की कार्रवाई से नहीं डरेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम ओडिशा के लोगों के हित में भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करेंगे और हम गिरफ्तारी से नहीं डरते।’’

मोदी दोपहर में यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद ‘त्रिरंगा यात्रा’ में शामिल होंगे और बाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बताया कि जनता मैदान और रोड शो समेत मोदी के कार्यक्रमों में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री 2,750 रेलवे परियोजनाओं सहित 19,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की जाने वाली अन्य परियोजनाओं में पेयजल और सिंचाई, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा, ग्रामीण सड़कें और पुल एवं राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights