दिल्ली के स्टार रेडर आशू मलिक ने 15 अंक जुटाकर मैच के हीरो बने। उनके अलावा नीरज नरवाल ने 7 अंक, जबकि डिफेंस में फजल अतराचली और सौरव नांदल ने 3-3 अंक का योगदान दिया। शुरुआती मिनटों से ही दिल्ली ने दबदबा बनाया। तीसरे मिनट में डू ऑर डाई रेड पर आकाश को आउट करने के बाद पांचवें मिनट में आशू ने सुपर रेड कर स्कोर 6-1 कर दिया और बुल्स को आलआउट की ओर धकेल दिया। हाफटाइम तक दिल्ली 21-11 की लीड पर थी।

बेंगलुरू बुल्स के लिए अलीरेजा मीरजाइन ने 10 अंक और आकाश मलिक ने 8 अंक जुटाए, लेकिन आकाश शिंदे निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 3 अंक ही ला सके। ब्रेक के बाद भी आशू का जलवा जारी रहा। उन्होंने दूसरी मल्टी-पॉइंट रेड के साथ बुल्स की उम्मीदों को तोड़ दिया। हालांकि बुल्स ने कुछ सुपर टैकल करते हुए स्कोर कम करने की कोशिश की और एक बार दिल्ली को आलआउट भी किया, लेकिन बड़ा अंतर पाटना मुश्किल साबित हुआ।

मैच के अंतिम पांच मिनटों में बुल्स ने सुपर टैकल और आलआउट कर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। नीरज और गणेश की रेड ने दिल्ली की बढ़त बरकरार रखी। अंत में दिल्ली ने 41-34 से जीत हासिल कर अंकतालिका में अपना खाता खोला, जबकि बुल्स को सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights