मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय काशीराम नगर, कटरी शंकरपुर सरांय स्थित बाढ़ राहत शिविर में रह रहे प्रभावितों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर की टीम डॉ. राज बहादुर, हरी गोविन्द गुप्ता व फार्मासिस्ट पलक कनौजिया द्वारा 35 रोगियों का उपचार कर औषधियां वितरित की। प्रभावित ग्रामों/मजरों में लगाए गए शिविरों के माध्यम से कुल 140 रोगियों का उपचार किया गया साथ ही ओआरएस व क्लोरीन गोलियों का वितरण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनसामान्य को संचारी एवं वाहक जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया, जिसमें मच्छरदानी का उपयोग, पूरे शरीर को ढकने वाले वस्त्र पहनना, मच्छररोधी क्रीम/पौधों का प्रयोग, जलभराव में जला हुआ मोबिल ऑयल डालना, सफाई रखना तथा खुले जलपात्रों को सप्ताह में एक बार सुखाने जैसी सलाह दी गई।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में ग्राम भगवानदीन का पुरवा में 35 रोगी उपचारित, ओआरएस 22, क्लोरीन 25 एवं ग्राम चौनपुरवा में 70 रोगी उपचारित, ओआरएस 45, क्लोरीन 15 तथा ग्राम रामपुर बैराज, प्रा0 विद्यालय कटरी शंकरपुर सहाय (36 परिवार) में 35 रोगी उपचारित, ओआरएस 32, क्लोरीन 20 का वितरण किया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights