हिंदुओं पर हमले कोई इत्तेफाक नहीं, बड़ी साज़िश का हिस्सा : पं0 सुशील पाठक

बरेली, 19 अप्रैल (हि.स.)। हिंदू धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने हाल में पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद और दिल्ली के सीलमपुर में हुए अत्याचार और हत्याओं को सुनियोजित साज़िश करार दिया। उन्होंने शनिवार काे कहा कि इन घटनाओं के पीछे एक तयशुदा मानसिकता काम कर रही है, जिसका मकसद अल्पसंख्यक इलाकों में रह रहे हिंदुओं में डर फैलाना है।

पाठक ने दावा किया कि जहां मुस्लिम आबादी अधिक है और हिंदू अल्पसंख्यक हैं, वहाँ टारगेट करके हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने इन घटनाओं को धार्मिक असंतुलन से उपजा हिंसक माहौल बताया और केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने गृह मंत्री से अपील की कि यदि आवश्यक हो तो राष्ट्रपति शासन लागू कर राज्य सरकारों को बर्खास्त किया जाए, ताकि कश्मीर की तरह इन क्षेत्रों में भी आतंक की कमर तोड़ी जा सके।

पंडित पाठक ने यह भी कहा कि यह समय राजनीतिक चुप्पी का नहीं, बल्कि कड़ा एक्शन लेने का है, नहीं तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। अब निगाहें केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights