मनोज पाल
मुजफ्फरनगर | एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है, लेकिन कुछ ही देर में होने वाले इस क्रिकेट मैच से पहले मुजफ्फरनगर में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश सामने आया। शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ता हृदय स्थल शिव चौक पर एकत्र हुए और पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को जूते-चप्पल मारकर आग के हवाले किया।

कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “भारत माता की जय” और “पाकिस्तान से मैच बंद करो” जैसे नारे लगाए।शिवसेना नेता मनोज सैनी ने कहा कि पहलगांव में हिंदुओं पर हुए आतंकवादी हमले का गुस्सा आज भी लोगों के भीतर भरा हुआ है। भले ही उस समय ऑपरेशन सिंदूर सरकार द्वारा चलाया गया था, लेकिन आतंकवादियों की हरकतों के खिलाफ लोगों का रोष अभी भी शांत नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीआई और सरकार ने पैसे के लिए देश और धर्म की भावनाओं की अनदेखी कर भारत-पाकिस्तान मैच को आयोजित किया है। शिवसेना द्वारा इस प्रदर्शन की शुरुआत एस डी मार्केट स्थित मंदिर से हुई, जहां शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिव चौक पहुंचे जहाँ पर एकत्रित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्य कर्ताओं एवं पदाधिकारी ने पाकिस्तान के झंडे का दोहन किया |
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे राष्ट्रीय और धार्मिक भावनाओं को हमेशा सर्वोपरि मानेंगे और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, अमरीश त्यागी, अखिलेश पुरी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, जिला महासचिव आशीष शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता मलिक, नगर उपाध्यक्ष नेहा गोयल, जिला उपाध्यक्ष गोपी वर्मा, वीरेंद्र त्यागी, संदीप मित्तल, सचिन कपूर, जोगी राहुल वाल्मीकि, सचिन प्रजापति, अंकित बालियान, मोंटी पाल, हिंदू नेता अखिलेश शर्मा, पंडित संजिव शास्त्री, विवेक शर्मा, रविंद्र शर्मा, मीनल राजपूत, कुणाल गर्ग, मोनू चौधरी, संजय प्रजापति प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
