सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाक आतंकवाद का लिया बदला -राकेश सचान

फतेहपुर, 13 मई (हि.स.)। जिले के बिंदकी नगर में मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं है। वह जो कुछ कहता है वह करता नहीं है। सीज फायर के बाद भी वह लगातार ड्रोन के अटैक कर रहा है। लेकिन हमारा देश और हमारे देश की सेना ने आतंकवादियों को मारकर पहलगाम की घटना का बदला ले लिया है। बिंदकी कस्बे के ललौली रोड में ट्रैक्टर एजेंसी के उद्घाटन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं है जो कहता है वह करता नहीं। लगातार उनके ड्रोन के अटैक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कह दिया है कि कश्मीर की कोई बात नहीं होगी जब भी बात होगी आतंकवाद व पीओके पर होगी। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पहलगाम की घटना के विरोध में हमारे देश की सेवा ने पाकिस्तान के 9 ट्रेनिंग सेंटर पर हमला कर सैकड़ों आतंकवादी मार गिराए है। देश के लोगों की जो इच्छा थी उसके तहत देश की सेना ने कार्यवाही की है। यदि फिर भी पाकिस्तान नहीं माना तो पुनः करारा जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights