pak-156-flights-cancelled

इस्लामाबाद, 01 मार्च । मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में गंभीर सैन्य संघर्ष और तनाव की स्थिति के बीच पाकिस्तान ने 156 उड़ानें रद्द कर दी हैं। अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से तनाव और बढ़ गया है। ईरान जवाब में इजराइल और खाड़ी देशों (यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। दुबई के बुर्ज अल अरब होटल और पाम जुमेराह जैसे इलाकों में भी धमाकों खबरें मिली हैं।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान से मिडिल ईस्ट जाने वाली अलग-अलग एयरलाइंस की कम से कम 156 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल 22 और इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 18 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इससे बड़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि मुल्तान, सियालकोट, पेशावर और क्वेटा के एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट के देशों के लिए जाने वाली कई फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा, जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिडिल ईस्ट के अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाली कई फ्लाइट्स को दिन भर के लिए रोक दिया गया।

सुरक्षा कारणों से मिडिल ईस्ट के कई देशों के एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) को बंद कर दिया गया है। एयर इंडिया, इतिहाद और इंडिगो सहित कई वैश्विक एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस स्थिति को अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए “गंभीर खतरा” बताया है। खाड़ी देशों में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में 17 देश हैं, जिनमें मुख्य रूप से सऊदी अरब, ईरान, इजरायल, इराक, तुर्किये, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) प्रमुख हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights