धान क्रय केंद्रों में सबसे अधिक संख्या खाद्य विभाग की है, जिनकी संख्या 44 है। इसके अलावा पीसीएफ के 30, पीसीयू के 21, UPSS यूपीएसएस के 22, एफसीआई के 2 और मंडियों के 3 केंद्र शामिल हैं। इस बार समर्थन मूल्य को लेकर किसानों के लिए राहत की खबर है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ‘ए’ धान का 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
किसान भाइयों से अपील की गई है कि धान बेचने से पहले अपना पंजीकरण fcs.up.gov.in पर करवा लें। पंजीकरण के बिना खरीदी प्रक्रिया में समस्या आ सकती है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि “धान खरीदी अभियान पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न होगा। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी प्रकार की शिकायत के निवारण के लिए सभी केंद्रों पर अधिकारियों की टीम तैनात रहेगी। हम किसानों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने दस्तावेज और धान की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए खरीद केंद्र पर पहुंचे।”
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी केंद्रों पर नियमों के अनुसार खरीद की जाएगी और खरीदी प्रक्रिया सरल, तेज़ और निष्पक्ष होगी। इस बार की तैयारियों और लक्ष्य को देखते हुए अधिकारियों का मानना है कि खरीदी अभियान समय पर और सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
