शामली । जनपद पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों व नशा कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन सवेरा अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ गिरोह के चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में बडी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 12 लाख रुपये कीमत की 1 किलो 200 ग्राम अफीम व एक तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि डीआईजी सहारनपुर के निर्देश पर जनपद में नशीले पदार्थ व नशा कारोबारियों के खिलाफ आपरेशन सवेरा अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत जनपद पुलिस नशा तस्करों की धरपकड के लिए जुटी हुई है। झिंझाना पुलिस ने एक इनपुट के आधार पर एक स्कोडा गाडी को ट्रैस किया जिस पर पंजाब का नंबर है और कार में चार लोग सवार थे, पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के तहत उक्त कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक किलो 200 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार सवारों को भी हिरासत मंे ले लिया। पूछताछ करने पर तस्करों ने अपने नाम गुरनेब पुत्र महल सिंह, अंग्रेज सिंह पुत्र अमरीक सिंह, गुरप्रीत पुत्र सुबेग सिंह निवासीगण दाराभोजी थाना तिकुनिया जनपद लखीमपुर व नरवेल सिंह पुत्र विकार सिंह निवासी खेरटिया थाना तिकुनिया जनपद लखीमपुर खीरी बताए। एसपी ने बताया कि बरामद की गयी अफीम की अंतर्राज्यीय कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस ने स्कोडा कार भी अपने कब्जे में ले लिया है। पकडे गए तस्कर मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं जो नेपाल व लखनऊ से किसी व्यक्ति के माध्यम से अफीम मंगवाकर उसकी पंजाब में सप्लाई करते हैं। चारों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनके नशा कारोबार के संबंध में भी जांच पडताल शुरू कर दी गयी है। नशा कारोबार में ब्रिजेश नाम एक व्यक्ति का नाम सामने आया है जो लखनऊ का रहने वाला है, वहीं नेपाल के एक-दो व्यक्तियों, जो नेपाल के रास्ते लखीमपुर खीरी में मादक पदार्थ सप्लाई करवाते हैं, उनकी भी जानकारी की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights