‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर दिल्ली भाजपा कार्यालय में हुई अहम बैठक

-‘वन नेशन वन इलेक्शन’ देश की आवश्यकता है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा की मौजूदगी में “वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री सांसद योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज सिंह एवं रविन्द्र इंद्रराज, वन नेशन वन इलेक्शन के दिल्ली संयोजक गजेंद्र यादव, सह संयोजक अशोक गोयल देवराहा और योगेंद्र लाकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वीरेंद्र सचदेवा ने बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “वन नेशन वन इलेक्शन” देश की आवश्यकता है। आज एक कार्यशाला के माध्यम से राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसमें “वन नेशन वन इलेक्शन” राष्ट्र का अभियान बनें इस मुद्दे पर हमने चर्चा की है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बार-बार देश में चुनाव होने देश का विकास बाधित होता है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों का आंकड़ा अगर आप देखे तो हर साल किसी न किसी राज्य में चुनाव होता है। उन्होंने कहा कि हर पांच साल पर लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव होते है। इन चुनावों से समय, धन और संसाधन की बर्बादी होती है। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो एक करोड़ कर्मचारी पूरे चुनाव में लगे थे। इसलिए अगर हमें देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तो उसके लिए आवश्यकता है कि हमें देश के संसाधनों के साथ ही धन और समय बचाने की जरूरत है। जब भी देश में आचार संहिता लगाई जाती है तो विकास कार्य रुकते हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस अभियान को हम दिल्ली के घर-घर तक लेकर जाएंगे और कैसे देश समाज को लाभ मिलेगा उसके बारे में जन जागरण अभियान चलाएंगे।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights