अभिलाषा नंदी गुप्ता 22 अप्रैल को ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ संगोष्ठी में हाेंगी शामिल
चित्रकूट,20 अप्रैल (हि.स)। धर्मनगरी चित्रकूट के एक रिसोर्ट में 22 अप्रैल को ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।संगाेष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रयागराज की पूर्व मेयर अभिलाषा नंदी गुप्ता प्रमुख वक्ता होंगी।
यह जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयाेजक दिव्या त्रिपाठी ने रविवार काे दी। उन्हाेंने बताया कि यह एक गैर-राजनीतिक जागरण अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की अवधारणा से होने वाले लाभों व अब तक हुए नुकसान की जानकारी देना है। कार्यक्रम में गैर राजनीतिक व सामाजिक विचारधारा से जुड़ी नारी शक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की प्रदेश समिति सदस्य एवं भाजपा की प्रांतीय नेता रंजना उपाध्याय मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रमिला मिश्रा करेंगी।
संयोजक दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिलेद की नारी शक्ति के शामिल हाेने की संभावना है। उन्हाेंने जिले की सभी महिलाओं से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाएं।
—————