one-constable-killed-and-one-injured-in-a-road-acc

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात थाना जसवन्तनगर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की डायल 112 पीआरवी में डंफर ने टक्कर मार दी। हादसे में डंफर चालक समेत दो सिपाही सुरेन्द्र कुमार मौर्य और सुधांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया गया था जहां पर उपचार के दौरान सिपाही सुरेन्द्र कुमार मौर्य की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सिपाही सुरेन्द्र कुमार मौर्य पुत्र मेतराम झांसी के राजगढ़ 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। सिपाही के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights