एक पेड़ मां के नाम अभियान को बनाएं गतिमान : सहजानंद राय

गोरखपुर, 5 जून (हि.स.)l प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पौध रोपण कर उनके दीर्घायु की कामना गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पौधरोपण के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठक की। उन्हाेंने कहा कि आज का दिन अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस है, इसलिए आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने गोरखपुर क्षेत्र के सभी 35 लाख भाजपा सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना भी की। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति प्रदान करने पर भी जोर दिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र की भाजपा सरकार के 11 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि तक अभियान की जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि इस निम्मित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न हो चुकी हैं। आज और छह जून को जिले स्तर की कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें अभियान की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पार्षद अजय राय, राजा यादव, निरंकार त्रिपाठी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई, राहुल त्रिपाठी, सुधाकर यादव, सर्वदीप सिंह सन्नी, राजेश पाल सूर्यवंशी, डा. राजीव मिश्रा,बृजकिशोर राय, अखिलानंद शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, निहाल मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

—————–

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights