मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को महर्षि वाल्मीकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय महावीर चौक पर किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने आदि कवि और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों, जातियों और महापुरुषों का सम्मान समाजवादी पार्टी की पहचान और परंपरा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकी द्वारा बताए गए मानवता, समानता और न्याय के मार्ग पर चलें।

इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सपा सभासद सुंदर सिंह, सभासद हसीब राणा, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी, सपा नेता इमलाक प्रधान, जिला सचिव पवन पाल, फिरोज अख्तर, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ. इसरार अल्वी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष तरुण सौदे एडवोकेट, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष जुनेद आलम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालेंद्र मौर्य, डॉ. अलीशेर अंसारी, फैसल राणा एडवोकेट, मौ० मेंहदी, हुसैन राणा, लोकेंद्र कुमार और फरमान चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights