खड़खड़ी श्मशान घाट पर महंत राम भजन माता को स्वामी अनंतानंद व स्वामी सत्यदेव महाराज ने मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि देते हुए संतों ने कहा

कि राम भजन माता का जीवन सनातन धर्म व संस्कृति को समर्पित था। उनका संपूर्ण जीवन सात्विक व धर्म कर्म को समर्पित था। उन्होंने किसी भी तरह की आधुनिकता को अपने जीवन में नहीं आने दिया। इसी के चलते उन्होंने 117 वर्ष की लंबी आयु पाई।

श्रद्धांजलि देने वालों में भागवताचार्य स्वामी रवि देव शास्त्री, डॉक्टर हरिहरानंद, महंत शुभम गिरी, स्वामी कृष्णानंद, महंत दिनेश दास, महंत प्रेमानंद शास्त्री, महंत ऋषिश्वरानंद, महंत गोपाल गिरी, विधायक मदन कौशिक, सामाजिक कार्यकर्ता बृजभूषण विद्यार्थी, प्रेम प्रकाश सतलेवाल, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी सहित अनेक संत महंत व गणमान्य लोग शामिल रहै।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights