एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का कहना है कि भारत का इतिहास झूठ और नफरत से नहीं लिखा जाएगा। आजादी की लड़ाई के समय कुछ लोग अंग्रेजों के साथ खड़े थे। वही उस समय के कुछ लोग आज गांधी, नेहरू और सरदार पटेल को झूठे आरोपों से बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस देश के मासूम बच्चों को विकृत इतिहास का शिकार नहीं बनने देंगे।

वरुण चौधरी ने कहा कि एनएसयूआई स्पष्ट रूप से घोषणा करता है कि यह संघर्ष देश के हर राज्य और हर विश्वविद्यालय में तब तक जारी रहेगा जब तक यह नफरत फैलाने वाला और भ्रामक एनसीईआरटी मॉड्यूल पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता। तब तक नहीं रुकेंगे जब तक शिक्षा तंत्र में आजादी की लड़ाई की सच्चाई और गरिमा बहाल नहीं हो जाती।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights