निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा.संजय निषाद को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लखनऊ, 07 जून(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की बड़े राजनीतिक दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित तमाम मंत्रियों ने जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में हमारे सहयोगी, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई है। प्रभु श्री राम की कृपा से आप दीर्घायु हों। आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूँ। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ० संजय निषाद आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरल-सहज व कर्मठशील तथा ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद को सहयोगी राजनीतिक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी जन्मदिन की शुभकामना दी।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights