दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला पर प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता निशा चौधरी ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी संगठन से जुड़ी अहम रणनीतियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस दौरान जयंत सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। निशा चौधरी ने महिला प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर तक पार्टी की पहुंच को और व्यापक करने का संकल्प दोहराया।

बताया गया कि बातचीत प्रेरणादायक और मार्गदर्शक रही, जिसमें पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कई सुझाव साझा किए गए।गौरतलब है कि जयंत सिंह केंद्र सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वे राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई दिशा देने में जुटे हुए हैं।मुलाक़ात के बाद निशा चौधरी ने कहा कि जयंत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल जनसरोकारों और सामाजिक न्याय की दिशा में मजबूत भूमिका निभा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में पार्टी महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान देगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights