गन्ना चेयरमैन दुर्गपाल सिंह ने शुक्रवार को गन्ना केंद्र लालाटीकर, गोविंदपुर कला और डोमघर का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने बताया कि नाै नवंबर से तौल शुरू हुई है। यहां गन्ना उठान न होने की वजह से गन्ना डम्प पड़ा है। पिछले पांच दिनों से तौल बंद है। चेयरमैन ने मिल अधिकारियों ने सम्पर्क कर इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।
