गुरदासपुर में शिव सेना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरविन्द्र सोनी पर फायरिंग कर घायल करने तथा उसके बाद नाभा जेल ब्रेक कर वहां  से गैंगस्टरों के साथ भागने वाले बब्बर खालसा के आंतकवादी कश्मीरा सिंह को NIA ने बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम था। वह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट , बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन से जुड़ा था और देश के खिलाफ गंभीर मामलों में आरोपी है।

PunjabKesari

एनआईए ने मोतिहारी से खालिस्तानी कश्मीरा सिंह को पकड़ा
राष्ट्र्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है. बिहार के मोतिहारी से 10 लाख के इनामी कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह गालवाड़ी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने मोतिहारी पुलिस के साथ मिलकर आतंकी को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है. कश्मीरा 2016 में पंजाब की नाभा जेल ब्रेक के दौरान फरार हो गया था और तभी से वंछित था। उसे गुरदासपुर में शिव सैना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरविन्द्र सोनी पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तथा बाद में वह अदालत से भरी हो गया था। उसके बाद अन्य आंतकी घटनाओं में उसे गिरफ्तार कर नाभा जेल भेजा गया था। वहां से वह गैंगस्टार विक्की गौंडर व एक अन्य आंतकवादी के साथ जेल ब्रेक कर भागने में सफल हो गया था। आंतकवादी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था जबकि विक्की गौंडर को पंजाब पुलिस ने एनकाऊंटर में मार गिराया गया था।

कौन है खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह
एनआईए की विशेष अदालत ने कश्मीरा सिंह को प्रो-क्लेम्ड ऑफेंडर (भगोड़ा) घोषित करते हुए उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. उस पर दिल्ली समेत देश के अलग-अलग जगहों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। कश्मीरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज है। 

खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह
कश्मीरा सिंह लुधियाना का मूल निवासी है। उस पर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और द इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन द्वारा देश के खिलाफ युद्ध छेडऩे के लिए रची गई साजिश से संबंधित मामला दर्ज है. इसके अलावा उसपर के अन्य संगीन मामले दर्ज है जिसकी पड़ताल की जा रही है, सूत्रों की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आरोपी कश्मीरा न सिर्फ भारत में आतंकवाद की साजिशों में शामिल था, बल्कि फरार आतंकियों को बचाने और उन्हें फंडिंग मुहैया करवाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था, कश्मीरा सिंह पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर अटैक में भी शामिल था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights