मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के बाद जनपद मुजफ्फरनगर में विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी करने वाले नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार गणना अवधि 11 दिसंबर 2025 तक तय की गई है। मतदान स्थल के पुनर्गठन से संबंधित कार्य भी 11 दिसंबर को पूरे किए जाएंगे। इसके बाद 12 से 15 दिसंबर 2025 तक सुपरवाइजिंग ऑफ क्रिटिकल टेबल एवं आल्टर्ड निर्वाचक नामावली तैयार करने का काम किया जाएगा।मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को होगा, जिसके बाद दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित है। इसी अवधि में बूथ लेवल अधिकारी गिनना प्रपत्रों पर निर्णय लेंगे तथा सभी दावे और आपत्तियाँ निस्तारित की जाएंगी।

10 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच कर अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन भारतीय नागरिकों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक है, वे अपना नाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज कराने के पात्र हैं। जो नागरिक पहले से सूची में दर्ज हैं, वे आवश्यकतानुसार नाम, पते आदि में संशोधन करा सकते हैं।कार्यालय उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि तय तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि भविष्य में मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights