मुजफ्फरनगर| जिले के किसान और मजदूरों के लिए एक नया संगठन अस्तित्व में आया है। किसान मजदूर संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने बुधवार को आर्य समाज रोड स्थित मंदिर में सर्वसमाज के किसानों के साथ मिलकर नया किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन सेवक का औपचारिक ऐलान किया।ठाकुर दीपक सोम ने मीडिया को बताया कि यह संगठन किसानों के हित में ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क से लेकर सरकारी दफ्तरों तक हर उस स्थान पर काम करेगा, जहां किसानों को भ्रष्टाचार और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ठाकुर दीपक सोम ने आगे कहा, हमारा संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी या नेता के दबाव में काम नहीं करेगा। चाहे हमारे साथ 1 हजार किसान जुड़ें या 1 लाख, हम सभी के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करेंगे। हमारा उद्देश्य केवल किसानों के हितों की सेवा करना है।”ठाकुर सोम ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी अन्य संगठन की बुराई करने या किसी के खिलाफ भावना के कारण यह संगठन नहीं बनाया है। उनका कहना है कि पहले कई संगठन धर्म, जाति और पद के आधार पर जिम्मेदारी बांटते थे, जिससे किसानों को स्वतंत्र रूप से काम करने की आज़ादी नहीं मिल पाती थी। उन्होंने कहा कि अब किसानों के लिए एक ऐसा संगठन जरूरी है, जो पूरी ईमानदारी के साथ उनके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करे।इस अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी भाग लिया। ठाकुर दीपक सोम को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे संगठन के साथ जुड़कर अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights