मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय पाल महासभा ने गुरूवार को जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल और प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल की अनुमति एवं मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पाल ने अपनी टीम की घोषणा की। इस कार्यकारिणी का उद्देश्य समाज को एकजुट कर संगठन की मजबूती को नई दिशा देना बताया गया।कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया है।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुशील पाल को दी गई है, जबकि युवा मोर्चा की कमान अंकित चंदेल को सौंपी गई है। संगठन ने बताया कि युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में जागरूकता और संगठन की पकड़ और मजबूत होगी।इसके अलावा जिला स्तर पर अहम जिम्मेदारियां भी बांटी गई हैं। जिला महामंत्री पद पर रविंद्र पाल और महावीर पाल की नियुक्ति की गई है। दोनों को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत अनुभव रखने वाला बताया गया।जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पाल ने ब्लॉक स्तर पर भी अध्यक्षों की घोषणा की। सदर ब्लॉक से कपिल पाल, मोरना से सुभाष पाल, डांसर से रोशन पाल, खतौली से मुन्ना पाल, बुढ़ाना से विकास पाल, शाहपुर से सुभाष पाल, बघरा से राजीव पाल, चरथावल से भोपाल पाल और पुरकाजी से शिवकुमार पाल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर रमेश चंद्र पाल ने कहा कि संगठन समाजहित के मुद्दों पर लगातार काम करेगा और पाल समाज को एक मंच पर लाकर उसकी आवाज को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा।नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिलेभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कई पदाधिकारियों ने कहा कि इस कार्यकारिणी से समाज के युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन सभी को एक मंच मिलेगा, जो समाजहित के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights