NDA की संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कई प्रस्ताव भी पास हुए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष अपने पैर पर पत्थर मारने में माहिर है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की मांग करके विपक्ष ने गलती की है। इससे विपक्ष की ही फजीहत हुई है। विपक्ष ऐसी चर्चा रोज कराए, ये तो मेरा ही फील्ड है। हमने जम्मू-कश्मीर में संविधान लागू किया है, जबकि कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती थी।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज ही के दिन राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने तिरंगा यात्रा और खेलो इंडिया को बढ़ावा देने की बात कही है।
