ncc-develops-dedication-and-leadership-in-youth-vi

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि एनसीसी से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने रक्तदान करने वाले कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करता है।

सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कैडेट्स को ‘एकता और अनुशासन’ के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम संयोजक एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत आधार है, जो उनमें नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को विकसित करता है।

रक्तदान शिविर में 25 कैडेट्स ने रक्तदान किया। इसके बाद कैडेट्स की संदेश यात्रा (बाइक रैली) को सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य रक्तदान–महादान और सामाजिक जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुँचाना था। आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में गर्ल्स कैडेट्स में गोल्डी यादव तथा बॉयज कैडेट्स में अनुराग सिंह की टीम विजेता रही। निर्णायक की भूमिका रवि तिवारी और आशुतोष तिवारी ने निभाई। रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम में डॉ. अर्पित प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह, अंकित राय, शालिनी मौर्या, अजय कुमार, विवेक रंजन, अरविन्द यादव शामिल रहे।

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ. पुनीत सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. चंदन सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी कैडेट अदिति मिश्रा ने किया। अतिथियों का स्वागत आशुतोष तिवारी और अंजली सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक कुलसचिव (एनसीसी) सरला देवी ने किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights