मनीष अग्रवाल
सहारनपुर | जनपद की थाना नकुड़ पुलिस टीम ने जमीनी विवाद हत्या प्रकरण में हत्यारे को किया गिरफ्तार। बुधवार को एक वादिया श्रीमती जरीफा पत्नी श्री कामिल निवासी ग्राम जाफरपुर रनियाली थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर द्वारा अपने पुत्र मुस्तकीम के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मामला दर्ज कराया गया था। घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में थाना नकुड़ प्रभारी संतोष कुमार त्यागी एवथाना नकुड़ पुलिस टीम ने रविवार को अभियुक्त इरफान पुत्र मदन निवासी ग्राम अम्बेहटा रिन्दान थाना झिंझाना जनपद शामली, हाल निवासी ग्राम जाफरपुर रनियाली थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर को ग्राम जफरपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त इरफान उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि कामिल पक्ष के साथ मेरे मामा सफात का प्लाट/जमीन सम्बन्धि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर दिनांक 22.9.25 को शाम के करीब 7.15 बजे जब मुस्तकीम व शकील दोनो प्लाट पर आये हुये थे, तो वहाँ पर मुस्तकीम व शकील के साथ मेरी व सफात, गुलशेर व प्रवेज की कहासुनी व हाथा पायी हो गयी थी फिर मैने व गुलशेर व प्रवेज ने सफात से कहा था, कि मुस्तकीम के ऊपर ट्रैक्टर चढा कर आज इसका काम तमाम कर दे फिर सफात ने अपने ट्रैक्टर से पहले मुस्तकीम को टक्कर मारी फिर ट्रैक्टर को मुस्तकीम के पेट व छाती के ऊपर ट्रैक्टर चढा दिया जिसके बाद हम लोग वहाँ से भाग गये थे। बाद में मुझे व मेरे साथियों को पता चला कि मुस्तकीम की मृत्यु हो गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी,उ0नि0 विकास चारण दीपक कुमार,वरणकार आदि रहे |
