विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपमा साह, शिक्षकों और प्रबंधन ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वैष्णवी की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

वैष्णवी की इस सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक निखिल आर्य और निहारिका गुसाईं व प्रधानाचार्या अनुपमा साह का विशेष योगदान रहा है। वैष्णवी ने बताया कि उनके कोच, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के निरंतर सहयोग तथा माता-पिता के प्रोत्साहन से ही उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की है। खेल के प्रति समर्पण वैष्णवी को अपने दादा सुरेंद्र सिंह बिष्ट से विरासत में मिला है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पटियाला से हॉकी की कोचिंग में डिप्लोमा प्राप्त कर सेना में कोच के रूप में भी कार्य किया।

दादा की खेल भावना और अनुशासन से प्रेरित होकर वैष्णवी ने खेलों में करियर बनाने का संकल्प लिया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वैष्णवी के पिता संजय बिष्ट भी डीएसए यानी जिला क्रीड़ा संघ के महासचिव रहे हैं जबकि माता अनुभा बिष्ट नगर के सेंट जोसेफ कॉलेज में शिक्षिका हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में पुत्री को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वैष्णवी की उपलब्धि से नैनीताल सहित पूरे प्रदेश में प्रसन्नता की लहर है। खेल प्रेमियों सहित क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights