रिपोर्ट के मुताबिक बतौर निर्माता ऋचा चड्ढा और अली फजल की दूसरी फिल्म ‘सीक्रेट ऑफ माउंटेन सर्पें’ होगी। इस फिल्म का निर्माण दोनों अपने प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटन्स स्टूडियोज के बैनर तले कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक और बड़ी उपलब्धि यह है कि इसका प्रीमियर प्रतिष्ठित वेनिस फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। इसका निर्देशन निधि सक्सेना ने किया है, जो पहले ‘सैड लेटर्स ऑफ एन इमेजिनरी वुमन’ जैसी सराही गई फिल्म बना चुकी हैं। गौरतलब है कि ‘सीक्रेट ऑफ माउंटेन सर्पेंट’ का वर्ल्ड प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में हो चुका है।
‘सीक्रेट ऑफ माउंटेन सर्पेंट’ ऋचा-अली कहाअली फजल और ऋचा चड्ढा ने फिल्म ‘सीक्रेट ऑफ माउंटेन सर्पेंट’ को लेकर अपने विचार शेयर करते हुए कहा, “निर्देशक निधि सक्सेना की कहानी कहने की शैली ने हमें गहराई से प्रभावित किया है। यह फिल्म एक मिथकीय पृष्ठभूमि पर आधारित जरूर है, लेकिन इसकी विषयवस्तु आज के समय में भी बेहद प्रासंगिक है। हम ऐसे कहानीकारों का साथ देना पसंद करते हैं, जो रचनात्मक जोखिम लेने से नहीं डरते। निधि ने एक अनोखी और काव्यात्मक दुनिया रची है।” उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल इसका पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है। वर्ल्ड प्रीमियर से पहले अंतिम चरण की तैयारियां ज़ोरों पर हैं।
