मुजफ्फरनगर।थाना भोपा पुलिस ने ट्यूबवेलों से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बुधवार देर रात मुठभेड़ में दो चोरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके तीन अन्य साथियों को भी मौके से दबोचते हुए कुल 10 चोरी के मामलों का खुलासा कर दिया।जानकारी के अनुसार, निरगाजनी झाल पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दो संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी—महताब निवासी नंगला बुजुर्ग व सुशील निवासी खेड़ी, फिरोजाबाद—घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने साथियों अफसर, शमशाद, नौशाद और नौमान के साथ भोपा, ककरौली, फुगाना और भौराकलां क्षेत्र में ट्यूबवेलों से विद्युत मोटर व तारों की चोरी को अंजाम दे रहे थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मध्य गंगनहर के पास बने खंडहर में छिपे तीन आरोपियों—शमशाद, नौशाद और नौमान—को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 विद्युत मोटर, दो तमंचे, कारतूस, तीन चाकू, 14.822 किलो तार, केबल के टुकड़े व चोरी के उपकरण बरामद किए।संपूर्ण कार्रवाई सीओ भोपा देववृत वाजपेई की निगरानी तथा प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।

टीम में उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह, सपन चौधरी, गजेन्द्र सिंह, सुमित चौधरी, मुख्य आरक्षी आदित्य चौधरी, विनय कुमार, आरक्षी रितिक, गौरव, प्रवीन व नरेंद्र शामिल रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरे दल को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है, साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य आरक्षी आदित्य, विनय, आरक्षी रितिक, गौरव और प्रवीन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights