मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने महज 24 घंटे में एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने स्वयं का अपहरण के अपहरण की झूठी सूचना देकर परिजनों को देकर फिरौती की मांग की। अपहरण का नाटक करने वाले इस आरोपी की पहचान फुरकान पुत्र अख्तर, निवासी शेरनगर थाना नई मंडी के रूप में हुई है | इसको नई मंडी पुलिस ने जानसठ से सिलाजुड्डी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।पुलिस जांच में सामने आया कि फुरकान ने कर्ज चुकाने से बचने और कर्जदाताओं को फंसाने के उद्देश्य से खुद का अपहरण करने की योजना बनाई थी। आरोपी ने अपने परिजनों को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पूछताछ में फुरकान ने स्वीकार किया कि वह दूध का काम करता है और कई लोगों से कर्ज लेकर उसे चुका नहीं पा रहा था। उसने कर्जदाताओं को फंसाने के लिए 18 अक्टूबर को अपने अपहरण की झूठी साजिश रची और बागपत, बड़ौत व सोनीपत होते हुए अपने घर वालों से लगातार फिरौती मांगते रहे।
अपहरण के इस नाटक के खुलासे करने में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों तक शामिल रहे जिनमे एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत,क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम रही ।फुरकान का आपराधिक इतिहास भी लंबा है, जिसमें हत्या, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और बलात्कार जैसे अपराध शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 525/25 धारा 217बी/231/262 बीएनएस व 3/25 ए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिनेश कौशिक, कमलजीत सिंह,गौरव कुमार,सौरभ सैनी शामिल थे रहे | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस खुलासे के लिए नई मंडी पुलिस को 20,000 रुपये से पुरस्कृत किया गया।
