मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एक फर्जी पत्रकार को सलाखों के पीछे भेज दिया जो अपने आप को देश के बड़े चैनल का स्टेट हेड बता रहा था| बातचीत के दौरान एसएसपी को जब फर्जी पत्रकार की हरकतों पर शक हुआ तो, उनको उससे उसके संस्थान का आई कार्ड मांगा गया जिसको वह नहीं दिखा पाया | एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई का आदेश देते हुए फर्जी पत्रकार को सलाखों के पीछे भिजवा दिया |
मामला मुज़फ्फरनगर का है जहाँ पर खुद को उत्तराखंड के एक प्रतिष्ठित चैनल का ब्यूरो चीफ बताकर आमजन पर दबाव बनाने वाले एक व्यक्ति को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी SSP कार्यालय में हुई, जहां वह पत्रकार बनकर रौब झाड़ रहा था।शनिवार को एक व्यक्ति SSP कार्यालय पहुंचा और खुद को चैनल का ब्यूरो चीफ बताते हुए लोगों पर दबाव डालने लगा। शक होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उससे पत्रकारिता एजेंसी का पहचान पत्र मांगा, लेकिन वह कोई प्रमाण पेश नहीं कर सका। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने भी पुष्टि कर दी कि आरोपी पत्रकार नहीं है और केवल दबाव बनाने के उद्देश्य से आया था।इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार फर्जी पत्रकार की पहचान मोहित पुत्र स्वर्गीय रंजीत सिंह निवासी मोहल्ला श्यामली, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उम्र लगभग 44 वर्ष) के रूप में हुई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत गिरी और हेड कांस्टेबल कृष्णवीर शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
