मुज़फ़्फरनगर।जिले की महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए मुज़फ़्फरनगर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने मिशन शक्ति-5.0 अभियान को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए।शहर के भीड़-भाड़ वाले बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कस्बों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

पंपलेट वितरण के माध्यम से उन्हें डायल-112, हेल्पलाइन-181, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, एंबुलेंस-108 सहित सभी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने न सिर्फ सुरक्षा से जुड़े नंबरों की जानकारी दी, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख सरकारी योजनाओं—बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना—के बारे में भी जागरूक किया।पुलिस की यह पहल जिले में महिलाओं और बालिकाओं के मन में विश्वास की नई रोशनी जगाती है। मिशन शक्ति-5.0 अभियान यह संदेश देता है कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब उसकी बेटियां सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर हों। मुज़फ़्फरनगर पुलिस द्वारा किया जा रहा यह प्रयास न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि महिला सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत मिसाल भी पेश करता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights