मुजफ्फरनगर | कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ने मंगलवार को थानाक्षेत्र बुढाना में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान कस्बा बुढाना के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।पैदल मार्च के दौरान ग्रामीण एसपी ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा से जुड़े सुझाव सुने तथा पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने का संदेश दिया। साथ ही क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी बुढाना सुभाष अत्री सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
