एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में चला अभियान
मुजफ्फरनगर।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज, बाज़ार, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों के आस-पास जाकर महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत की।

अभियान के दौरान टीमों ने पंपलेट वितरित करते हुए महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं—डायल 112, हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 आदि—की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही ट्विटर सेवा, जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीमों ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना समेत महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें।पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार चलेगा और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस हर समय तत्पर रहेगी।
